भीम आर्मी ने SP को आरोपियों गिरफ्तारी के लिए ज्ञापन:बुजुर्ग महिला को झोपड़ी में जिंदा जलाया था; पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग

पन्ना जिले के गुनौर थाना क्षेत्र के पढेरी गांव में बुजुर्ग महिला की झोपड़ी में आग लगने से मौत हो गई। इस घटना में महिला के पति गंभीर रूप से झुलस गए। यह घटना करीब 13 दिन पहले हुई थी। जानकारी के अनुसार, खेत की रखवाली कर रहे वृद्ध दंपत्ती श्यामबाई प्रजापति और गोरेलाल प्रजापति की झोपड़ी में असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। श्यामबाई प्रजापति की मौके पर ही जलकर मौत हो गई थी, जबकि उनके पति गोरेलाल प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों का आरोप है कि यह हमला रात करीब 1 बजे हुआ था। पुलिस की धीमी कार्रवाई से परिजन और ग्रामीण नाराज घटना के 15 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों का पता लगाने में नाकाम रही है। बुधवार को भीम आर्मी एकता मंच ने एसपी निवेदिता नायडू को ज्ञापन सौंपा। परिजनों और ग्रामीणों में पुलिस की धीमी कार्रवाई को लेकर आक्रोश है। मृतका के परिजनों ने गुनौर स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों पर भी इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गोरेलाल प्रजापति की नाजुक हालत के बावजूद उन्हें उचित उपचार नहीं मिला। परिवार को मुआवजे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग परिजनों और भीम आर्मी की प्रमुख मांगों में पीड़ित परिवार को तत्काल 20 लाख रुपए की सहायता राशि, इलाज में लापरवाही बरतने वाले गुनौर स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों का निलंबन और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी शामिल है। भीम आर्मी एकता मंच के अध्यक्ष सुनील टाइगर ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। ये खबर भी पढ़े… घर में लगी आग, बुजुर्ग महिला जिंदा जली, पति झुलसे: गंभीर हालत में एडमिट, खेत में बने मकान में सो रहे थे दंपती पन्ना के पडेरी गांव में एक घर में आग लगने से एक बुजुर्ग महिला की जलकर मौत हो गई। इस घटना में उनके पति गंभीर रूप से झुलस गए। घटना गुरुवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार, दंपती खेत के पास बने अपने घर में सो रहे थे, तभी अचानक आग लग गई और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। पढ़े पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *