भीलवाड़ा जिला अभिभाषक संस्था के कार्यकारणी के चुनाव आज जिला सेशन एवं न्यायालय परिसर में होंगे।जिला अभिभाषक संस्था के कार्यकारणी के 7 पदों के लिए 5 उम्मीदवार का सीधा मुकाबला हो रहा हैं। दोपहर 3 बजे तक जिला सेशन एवं न्यायालय में 902 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वोटिंग को लेकर चुनाव समिति ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस बार कोर्ट कैंपस में सेल्फी प्वाइंट लगाए गए हैं और चुनाव संपन्न होने के बाद इस बार विशेष रूप से जीते हुए उम्मीदवारों को विशेष कार्यक्रम आयोजित कर प्रमाण पत्र सौंपे जाएंगे। 5 पद पर सीधा और 2 पर मुकाबला त्रिकोणीय
मुख्य चुनाव अधिकारी दीपक मित्तल ने बताया की भीलवाड़ा जिला अभिभाषक संस्था कार्यकारणी के चुनाव आज 9 बजे से शुरू होंगे। इसे लेकर नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कार्यकारणी के कुल 7 पदों में से 5 उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला होगा, जबकि 2 पदों पर मुकाबला त्रिकोणीय है। कुल 902 मतदाता हैं जो सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपना वोट डालेंगे। वोटिंग समाप्त होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कोर्ट परिसर में लगाए सेल्फी पॉइंट
इस बार मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए कोर्ट परिसर में सेल्फी पाॅइंट लगाए गए हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद पुस्तकालय परिसर में विजय हुए प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इस बार प्रमाण पत्र देने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इनके बीच होगा मुकाबला


