भीलवाड़ा पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:2 तस्कर गिरफ्तार-स्विफ्ट कार जप्त, एनडीपीएस एक्ट में मामला-दर्ज जांच शुरू

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भीलवाड़ा की बड़लियास थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देकर बड़ी मात्रा में अवैध गांजा जप्त किया है।पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए एक स्विफ्ट डिजायर कार को भी जप्त किया है। बड़लियास थाना प्रभारी सिद्धार्थ प्रजापत ने बताया कि भीलवाड़ा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में लगातार कार्रवाइयों को अंजाम दिया जा रहा है।इसी के तहत सवाईपुर चौकी इंचार्ज हेड कांस्टेबल अशोक कड़वा को टेलीफोन पर सूचना मिली थी कि कोटडी चौराहे से एक कार गाय को टक्कर मार कर भीलवाड़ा की ओर भाग रही है, इस पर बेरिकेट लगाकर नाकाबंदी करवाई गई। इस दौरान आ रही स्विफ्ट कार को रुकवाया तो इसमें दो ड्राइवर सहित दो लोग मिले।पुलिस ने इस कार की तलाशी ली तो इसकी डिक्की में खाकी रंग के काफी सारे पैकेट मिले। इन पैकेट को चेक किया तो इसमें गांजा भरा मिला।इन दोनों से पूछताछ में ये कोई कोई जवाब नहीं दे पाए। पार्सल की काउंटिंग में ये 95 और वजन करवाने पर है 203 किलो अवैध गांजा पाया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज करते हुए अवैध गांजा और घटना में काम आ रही स्विफ्ट कार को जप्त किया है और कार सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। जप्त गांजे की इंटरनेशनल मार्केट में एक करोड़ से ज्यादा की कीमत है। दोनों आरोपियों से अवैध गांजा लाने ले जाने संबंधित डिटेल पूछताछ की जा रही है। इनको किया गिरफ्तार पुलिस ने अवैध गांजे की सप्लाई मामले में प्रवीण (20) पिता हरथु जाट निवासी चित्तौड़गढ़ और हीराराम (25 ) पिता पामाराम चौधरी निवासी जालौर को गिरफ्तार किया है । ये थे टीम में शामिल इनको पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी सिद्धार्थ प्रजापत, हेड कांस्टेबल अशोक कड़वा,कांस्टेबल मुकेश कुमार,रवि कुमार, संदीप, विनोद कुमार,राजेंद्र कुमार शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *