भीलवाड़ा पुलिस ने 10 हजार KG डोडा-चूरा नष्ट किया:जिले के विभिन्न थानों का मादक पदार्थ, स्पेशल टीम की देख-रेख में हुई कार्रवाई

भीलवाड़ा पुलिस ने तस्करों से जब्त 10 हजार किलो अफीम डोडा चूरा को एक फैक्ट्री की भट्टी में जलाकर नष्ट करवाया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश और अदालती कार्रवाई पूरी होने के बाद हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में पुलिस द्वारा मादक पदार्थ नष्ट करने की कार्रवाई को अंजाम दिया। स्पेशल टीम की देखरेख में डोडा चूरा नष्ट किया गया। एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि भीलवाड़ा जिले में तस्करी के विभिन्न मामलों में बीते कुछ सालों में जब्त किए गए अफीम डोडा चूरा को अदालत की कार्रवाई पूरी होने पर नष्ट करवाया गया।हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित चारभुजा फैक्ट्री में एएसपी पारसमल जैन,डीएसपी सदर श्यामसुंदर बिश्नोई आदि अधिकारियों की मौजूदगी में लगभग 10 हजार किलो अफीम डोडा चूरा भट्टी में जलाकर नष्ट किया गया। जिले के विभिन्न थानों के मालखानों में बीते कुछ सालों में यह डोडा-चूरा तस्करों से जब्त किया गया था। इनका कोर्ट प्रोसेस पूरा हो चुका था। फिर से इस मादक पदार्थ का मिसयूज न हो, इसके लिए इसे नष्ट करवाया गया। इस सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *