भीलवाड़ा पुलिस ने 15 हजार के इनामी तस्कर को पकड़ा:गिरफ्तारी से बचने के लिए दे रहा था चकमा,पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया

भीलवाड़ा में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान तहत पुर थाना पुलिस ओर डीएसटी ने करीब दो साल से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया। डोडा चूरा तस्करी में शामिल था एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया की 31 मार्च 2025 को पुर के तत्कालीन सीआई जयसुल्तान सिंह कविया ने एक ट्रक कंटेनर से 564.200 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया था।इस संबंध में पुर थाने में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी रोहताश पुत्र कृष्णकुमार विश्नोई निवासी काजलहेड़ी, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) को पहले गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसका साथी मुकेशकुमार फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने हरियाणा से पकड़ा मादक पदार्थ तस्करी में शामिल और वांटेड अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान के तहत डीएसटी और पुर थाने की टीम का गठन किया गया।सीआई कन्हैयालाल के नेतृत्व में गठित टीम ने हरियाणा में दबिश देकर आरोपी मुकेशकुमार पुत्र आत्माराम सुथार (31) निवासी चिन्दड़, थाना फतेहाबाद सदर, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी पर 15 हजार का इनाम घोषित था आरोपी की गिरफ्तारी पर एसपी ने 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है और अवैध मादक तस्करों की टीम के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *