भीलवाड़ा में अतिक्रमण की कार्रवाई पर व्यापारियों की रैली:बोले- JCB से डराया जा रहा, भेदभाव हो रहा; कहा- सरकारी रुपयों का दुरुपयोग कर रहे

भीलवाड़ा में अतिक्रमण हटाने की गलत कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों ने मोर्चा खोलते आज दिनांक पुराना बस स्टैंड तेजाजी सर्कल से पुराना बस स्टैंड कुंभा सर्किल जन आक्रोश रैली निकाली ओर विरोध किया । व्यापारियों का कहना था कि नगर निगम द्वारा जेसीबी के माध्यम से व्यापारियों को डराया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने के नाम गलत तरीके से ओर भेदभाव पूर्ण तरीके से कार्रवाई की जा रही है। इसी के विरोध में आज रैली निकाली गई है। यूआईटी ने बनाया निगम तोड़ने पर आमदा जन आक्रोश रैली को प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मनोज पालीवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि पन्नाधाय सर्कल से लगाकर पुराने बस स्टैंड तक रोड पे यूआईटी द्वारा 5/8 का नाला बनाया गया। उस नाले के निर्माण के साथ ही समस्त व्यापारियों को और कारखाना व्यापारियों को अपनी दुकान ऑफिस के अंदर आने-जाने के लिए नाले के ऊपर क्रॉसिंग बनाकर के ढक करके यूआईटी के खर्चे से उपलब्ध कराया। जेसीबी से व्यापारियों को डराया जा रहा है यह नाला पूर्ण रूप से व्यवस्थित और सुनियोजित तरीके से चल रहा है और इसके बाहर दो फीट तीन फीट का जो रॉस लगा है। वो बरसात, पानी, धूप से बचने के लिए है। लेकिन अब नगर निगम द्वारा व्यापारियों को जेसीबी के माध्यम से डराया जा रहा है जो सरासर गलत है। प्रशासन व्यापारी से मिले बात करे और उनका सहयोग लेकर तरीके से कार्रवाई की जाए। 100 फीट रोड है, फिर भी कार्रवाई पन्नाधाय सर्कल से लगाकर के पुराना बस स्टैंड तक यह रोड 100 फीट पर्याप्त मात्रा में चौड़ा है। पुर कस्बे से लगाकर आजाद नगर, बापुनगर, जवाहर नगर तक के सभी लोगों का इसी रोड से आना जाना रहता है। ऐसी रोड के ऊपर व्यापारियों को परेशान करने का क्या औचित्य है इस विषय को लेकर के जन आक्रोश रैली निकाली। निगम इस एरिया में विकास नहीं करती नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक ने कहा कि एक तरफ तो नगर निगम यूआईटी क्षेत्र में एक लाइट लगाने से भी मना करती है। कुंभा सर्किल से लगाकर के आजाद नगर चौराहे पर सड़क के बीच में 4 फीट चौड़ा डिवाइडर नगर निगम द्वारा बनाया गया। यह इतना चौड़ा डिवाइडर है कि आने-जाने वाले परेशान हैं। एक गाड़ी से दूसरी गाड़ी क्रॉस नहीं हो सकती है। ऐसी परिस्थिति के अंदर दोहरा रवैया कैसे अपनाया जा सकता है। नगर निगम ऐसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्य करें। जिन्होंने कागजों में पार्किंग दिखाई लेकिन मौके पर नहीं है। छोटे व्यापारियों पर कार्रवाई करना पूरी तरह गलत है। सरकारी रुपए का दुरुपयोग हो रहा व्यापारी विनोद सुथार ने बताया कि यूआईटी ने जो नाले बनाए हैं उसके ऊपर व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान में आने-जाने के लिए यूआईटी के खर्चे से नाला ढककर दिया है। व्यवस्थाएं सही होनी चाहिए लेकिन यहां तोड़फोड़ कर सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है, यह सरासर गलत है। इनकी रही मौजूदगी विरोध रैली में लादू लाल शर्मा, शंकर लाल शर्मा, ताहिर हुसैन, बबलू चौधरी, शिव प्रकाश तंबोली, मदन जाट, ओमप्रकाश, सत्यनारायण अतुल, आबिद हुसैन, विमल शर्मा, बाबू चौधरी, अनिल जैन, नारायण मोची, नारायण मोदी, पीरु सेन, सतपाल, कैलाश सेन, पीरचंद सेन, ओमप्रकाश, विनय जैन, नाथू सिंह सोलंकी, सुरेंद्र मोदी, रहमान, श्रवण सुथार, नवल किशोर, नरेश धाकड़, प्रकाश शर्मा, सहित व्यापारी शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *