डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) ने भीलवाड़ा आज सुबह रेड की है। रेड की कार्रवाई स्क्रैप कारोबारी एवं कांग्रेस नेता ओम नारायणीवाल पर की गई है। सुबह में टीम के करीब आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी कार्रवाई के लिए पहुंचे हैं। DGGI की टीम भीलवाड़ा में नारायणीवाल की घर और तीन जगहों पर कार्रवाई कर रही है। इनमें उनकी फर्म भीलवाड़ा स्क्रैप और कामधेनु सरिया के दो गोदामों पर कार्रवाई की गई है। नारायणीवाल के पास भीलवाड़ा में कामधेनु सरिया की भी डीलरशिप है टीम द्वारा कोई जानकारी इस कार्रवाई के संबंध में साझा नहीं की है। आज सुबह DGGI की टीम भीलवाड़ा पहुंची और नारायणीवाल के लगभग सभी ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। गांधी नगर मिर्च मंडी के पास भीलवाड़ा स्क्रैप के नाम से संचालित फर्म पर कार्रवाई की सूचना के बाद दूसरे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। टीम के अधिकारियों ने इस कार्रवाई संबंध में कोई भी जानकारी साझा नहीं की है और दोपहर बाद तक कार्रवाई जारी रही। टीम अपने साथ डॉक्युमेंट्स भी ले गई। कांग्रेस से विधायक का चुनाव लड़ चुके नारायणीवाल ओम नारायणीवाल ने भीलवाड़ा विधानसभा सीट से 2023 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन जीत नहीं पाए थे। इससे पहले भी वह 2018 के विधानसभा चुनाव में भी निर्दलीय लड़े थे और दूसरे नंबर पर रहे थे। नारायणीवाल भीलवाड़ा नगर परिषद के सभापति भी रह चुके हैं। यह भी पढ़ें.. DGGI ने 700 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी:स्क्रैप कारोबारियों के 15 ठिकानों पर छापेमारी, 13 लाख टन माल सप्लाई के डॉक्युमेंट मिले; 7 गिरफ्तार डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) ने स्क्रैप कारोबारियों के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर 700 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी है। DGGI जयपुर जोनल यूनिट ने जयपुर, सीकर, उदयपुर और भीलवाड़ा में छापेमारी की। इसमें 13 लाख टन माल की सप्लाई के दस्तावेज मिले हैं। इस माल की बाजार कीमत करीब 4 हजार करोड़ रुपए तक बताई जा रही है। इसमें 700 करोड़ का जीएसटी चोरी होना सामने आया है। (पूरी खबर पढ़ें)


