भीलवाड़ा में किराए के कमरे में बेच रहा था गांजा:पलंग में छिपाकर रखा था 18 किलो, DST की मदद से पुलिस ने पकड़ा

भीलवाड़ा की कोतवाली थाना पुलिस और स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति को उसके किराए के कमरे से अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाल शिवराज ने बताया कि स्पेशल टीम के कांस्टेबल घेवर लाल की सूचना पर पुलिस ने पंचवटी में एक मकान में दबिश दी, इस मकान में कैलाश जाट (31) किराए पर कमरा लेकर रहता है। पलंग में मिला अवैध गांजा इसके कमरे की तलशी मे पलंग में से 9 पैकेट में भरा अवैध गांजा बरामद किया, थाने लाकर वजन करवाने पर यह 18 किलो पाया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। इससे अवैध गांजा सप्लाई से जुड़ी पूछताछ शुरू की। ये थे टीम में शामिल आरोपी को पकड़ने गई टीम में कोतवाल शिवराज, एएसआई अशोक कुमार, हरीश कुमार, कांस्टेबल महावीर, मनीष गिरी, ताराचंद, अनिल, मांगीलाल, घेवर लाल और रमेश शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *