भीलवाड़ा में गाड़ियों से बेटरी चोरी की वारदात का खुलासा:पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, पूछताछ में 40 वारदातों का खुलासा

भीलवाड़ा की सुभाष नगर थाना पुलिस ने बैटरी चोरी की एक वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों गिरफ्तार किया है, पुलिस ने इनके पास से इलेक्ट्रिक वाहनों और अन्य गाड़ियों से चुराई 40 से ज्यादा बैटरी की वारदात का खुलासा किया है। सुभाष नगर थाना प्रभारी कैलाश कुमार बिश्नोई ने बताया कि 1 जनवरी को गायत्री नगर में रहने वाले राहुल ने सुभाष नगर थाने में एक रिपोर्ट दी जिसमें उसने बताया कि उसने 25 जनवरी को अपने ऑटो को घर के बाहर खड़ा किया था, सुबह जब स्टार्ट किया तो स्टार्ट नहीं हुआ जब ऑटो का बक्सा खोल कर देखा तो उसमें बैटरी नहीं थी, चोरी हुई बैटरी की कीमत करीब 15 से 20 हजार थी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसे चुरा लिया था, इस रिपोर्ट के बाद एक टीम का गठन किया गया।
इस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर से मिली सूचना और फील्ड इंटेलिजेंस के बाद दो यह युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में इन्होंने करीब 40 फोर व्हीलर ओर इलेक्ट्रिक गाड़ियों से बेटरी चुराना कबूल किया। आरोपियों को पकड़ने गई टीम में सुभाष नगर थाना प्रभारी कैलाश कुमार बिश्नोई, हेड कांस्टेबल सतीश, कांस्टेबल सोनू रतन और सुनील कुमार शामिल रहे । पुलिस ने बैटरी चोरी के मामले में विक्रम सिंह उर्फ मंटू ( 35 ) पिता किशोर सिंह निवासी कावाखेड़ा, नरेश उर्फ नन्नू ( 30 ) पिता चेतन नाथ निवासी जवाहर नगर को गिरफ्तार किया है ।आरोपी नरेश के खिलाफ भीलवाड़ा शहर के विभिन्न थानों में 15 मामले दर्ज है।फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से डिटेल पूछताछ में लगी है, इनसे कुछ और वारदात का खुलासा होने की भी संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *