मध्य पूर्वी देशों में चल रहे युद्ध का असर अब भारत में दिखना शुरू हो गया है। इसी के चलते तेल और गैस कंपनियों ने आज पूरे देश भर में घरेलू और कमर्शियल उपयोग के गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की है। घरेलू गैस सिलेंडर में 60 और कमर्शियल गैस सिलेंडर 114 रुपए महंगा हुआ है। भारत गैस एजेंसी के विनोद भंडारी ने बताया की नई रेट के मुताबिक अब भीलवाड़ा में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 60 महंगा होने के बाद से अब 933 रुपए में मिलेगा। इससे पहले इसके दाम 873 रुपए थे। वहीं इस संकट के बाद बुकिंग के नियमों में बदलाव करते हुए इसे 25 दिन का कर दिया है। पिछले 11 माह बाद ऐसा हुआ जब घरेलू उपयोग के सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह कमर्शियल सिलेंडर के दाम 114 रुपए बढ़ाने के बाद से आज से 19 रुपए किलो का सिलेंडर 1914 रुपए में मिलेगा। बुकिंग पीरियड भी अब 25 दिन का भंडारी ने बताया की गैस सिलेंडर की दर में इजाफा होने के साथ बुकिंग में 25 दिन के अंतराल से की जाएगी।पहले तक 15 दिन में सिलेंडर बुक करवा सकते थे।खाड़ी देश से गैस और तेल की सप्लाई बंद होने कारण गैस का स्टॉक लगातार काम हो रहा है। इसी के चलते तेल कंपनियों ने रसोई गैस की बुकिंग पीरियड को 25 दिन का लागू कर दिया है। यदि किसी उपभोक्ता ने रसोई गैस सिलेंडर 1 तारीख को बुक करवाई है और 2 तारीख को सिलेंडर डिलीवर हो गया है तो अगली बुकिंग वह 25 दिन बाद ही कर सकेगा। एक मार्च को बढ़े थे कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम अभी एक सप्ताह पहले 1 मार्च को तेल कंपनी ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया था। गैस कीमतों का रिव्यू करने के बाद कम्पनियों ने कमर्शियल सिलेंडर पर 27 रुपए 50 पैसे की बढ़ोतरी की थी। इस साल जनवरी से मार्च तक कमर्शियल सिलेंडर 302 रुपए महंगा हो चुका है।


