भीलवाड़ा में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण;ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन:बोले असमाजिक तत्व गांव का माहौल बिगाड़ते, झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देते

भीलवाड़ा जिले में चारागाह भूमि पर अवैध कब्जा और वहां हो रही अनैतिक गतिविधियों से परेशान ग्रामीणों ने आज जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर इकट्ठा हो जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। चारागाह भूमि पर गिरोह बना कर कब्ज़ा दिए गए ज्ञापन में बताया कि कोटडी के सुठेपा गांव में चारागाह भूमि पर कुछ लोगों ने गिरोह बनाकर कब्जा किया है, वहां सरेआम अवैध शराब बनाई जाती है जिसके कारण दिनभर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है,गांव का शांत माहौल इसके चलते बिगड़ता जा रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि गांव की महिलाएं और बहू बेटियां मवेशी चलाने के लिए चारागाह की ओर जाती हैं तो वहां मौजूद शराबी और असामाजिक लोग उनका पीछा करते हैं उनके साथ अश्लील हरकतें और गाली गलौच की जाती है। झुंठे मामले में फसाने की धमकी ये लोग खेतों में किसानों की खड़ी फसलें काटकर चुरा ले जाते हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां देते हैं। लगातार इनके द्वारा गांव के लोगों को डराने धमकाने के लिए झूठी रिपोर्ट दी जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस को इस बारे में कई बार शिकायत भी की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके चलते इनके होंसले बुलन्द हैं। कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन ग्रामीणों ने मांग की है की राज्य सरकार के आदेश के अनुसार चारागाह भूमि से अवैध अतिक्रमण और अतिक्रमियों को हटाकर गांव में शांति व्यवस्था सुचारू की जाए।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहरी इकट्ठा हुए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *