भीलवाड़ा में एसडीएम की गाड़ी का टायर फटने से गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एसडीएम घायल हो गई जिन्हे इलाज के लिए भीलवाड़ा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला बड़लियास थाना क्षेत्र का है। जहां बड़लियास-चांदगढ़ रोड पर मंगलवार शाम कोटडी एसडीएम तानिया रिणवा की गाड़ी का टायर अचानक फट गया। टायर फटने से ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एसडीएम तानिया घायल हो गई। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। प्राईवेट अस्पताल में इलाज जारी लोगों ने प्राइवेट गाड़ी में एसडीएम को भीलवाड़ा के प्राइवेट अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।घायल तानिया रेनवा का भीलवाड़ा के प्राइवेट अस्पताल में इलाज किया जा रहा हैं। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। एसडीएम के एक्सीडेंट की सूचना के बाद बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी उनके हाल-चाल पूछने अस्पताल पहुंचे।


