भीलवाड़ा में ट्रैवल्स एसोसिएशन ने रैली निकाल विरोध किया:दूसरे दिन भी जारी चक्का जाम,मांगे नहीं मानने तक आंदोलन करने की चेतावनी

राजस्थान में प्राइवेट बसों की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी है, भीलवाड़ा में करीब 1800 से ज्यादा प्राइवेट बसों का संचालन ठप्प है वहीं करीब चार लाख से ज्यादा यात्री परेशान हो रहे हैं।हड़ताल के आज दूसरे दिन प्राइवेट बस एसोसिएशन ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।हड़ताल के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा,कईयों ने अपनी यात्रा कैंसिल की तो कुछ ने प्राइवेट साधनों से यात्रा की। रैली निकाल प्रदर्शन किया हड़ताल के चलते आज दूसरे दिन एसोशिएशन के पदाधिकारी प्राइवेट बस स्टैंड पर इकट्ठा हुआ हुए यहां से लव गार्डन,रोडवेज बस स्टैंड सूचना केंद्र,गोल प्याऊ चौराहा, रेल्वे स्टेशन चौराहा होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।यहां कुछ देर विरोध प्रदर्शन करने और जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद रैली होटल लैंडमार्क के पास धरना स्थल पर संपन्न हुई,रैली में जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की गई। मांगे नहीं मानने तक आंदोलन चलेगा एसोशिएशन के पदाधिकारियों ने सरकार पर हट धर्मिता के आरोप लगाते हुए बताया की तीन-तीन बार ज्ञापन देने, प्रदर्शन करने के बाद भी मांगों को नहीं माना जा रहा है, 20 सूत्रीय मांग पत्र दिया जा चुका है लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं होने के चलते चक्का जाम किया गया है। सोमवार रात 12 बजे से प्रदेश भर में प्राइवेट बसों का संचालन बंद किया था जो आज दूसरे दिन भी जारी है। जब तक सरकार हमारी सुनवाई नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ट्रेवल्स बस एसोसिएशन के पदाधिकारी इकट्ठा हुए और विरोध प्रदर्शन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *