भीलवाड़ा में दुकानों के बाहर से हटाया अवैध अतिक्रमण:निगम ने सर्राफा बाजार से रैंप-सीढ़ियां हटाईं, कई टिन शेड तोड़े

भीलवाड़ा शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई सोमवार को भी जारी रही। पिछले दो सप्ताह से निगम की टीमें लगातार मुख्य बाजारों और व्यस्त मार्गों से अतिक्रमण हटाने में जुटी हैं। सर्राफा बाजार हुआ अतिक्रमण मुक्त इसी क्रम में सोमवार को निगम का दस्ता भीमगंज थाना क्षेत्र स्थित सर्राफा बाजार पहुंचा। शहर का यह पुराना इलाका संकरी गलियों और सड़कों के कारण पहले से ही दबाव में था। दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण की वजह से यहां चारपहिया वाहनों के साथ दोपहिया चालकों को भी आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। निगम अधिकारियों के अनुसार, बाजार के व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने में सहयोग का आश्वासन दिया था। इसके बाद टीम ने दुकानों के बाहर फैले सामान और अस्थायी निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। रैंप, सीढ़ियां और टिन शेड हटाए कार्रवाई के दौरान जेसीबी की मदद से सड़क पर बने रैंप और अवैध रूप से बनाई गई सीढ़ियां हटाई गईं। कई स्थानों से लोहे के टिन शेड, चादरें, दुकानों के बाहर लगे बोर्ड और होर्डिंग भी हटाए गए। निगम टीम ने व्यापारियों को चेतावनी दी कि वे निर्धारित सीमा में ही सामान रखें और सड़क को बाधित न करें। बाजार में मचा हड़कंप, कई व्यापारियों ने खुद हटाया अतिक्रमण अचानक शुरू हुई कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया। कई व्यापारियों ने स्वयं ही अपनी दुकानों के बाहर रखा सामान हटाना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *