भीलवाड़ा शहर के सर्किट हाउस के बाहर एक कार को ट्रेवल्स बस ने मामूली टक्कर मार दी,टक्कर के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई ओर लाठियां चली, दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग चोटिल हुए।मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर दोनों पक्षों से समझाइश की। ट्रैवल्स बस और कार के बीच हुई मामूली भिड़ंत ने हुआ विवाद मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के बाहर का है यहां एक ट्रैवल्स बस और कार के बीच हुई मामूली भिड़ंत ने बड़े विवाद का रूप ले लिया। हादसे के बाद गुस्से में आए दर्जनों लोगों ने बस ड्राइवर ओर खलासी को घेर लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी, यहां कई ट्रैवल्स ऑफिस के ड्राइवर खलासी भी इकट्ठा हो गए,देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल गरमा गया। मौके पर अफरा तफरी का माहौल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ा कि आक्रोशित लोग सर्किट हाउस के सामने संचालित ट्रेवल्स ऑफिस को बंद कराने पर अड़ गए।सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उग्र हो रहे लोगों को शांत करने का प्रयास किया।पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन क्षेत्र में काफी देर तक अफरा- तफरी का माहौल बना रहा।हालांकि दोनों पक्षों की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं दी है।फिलहाल पुलिस ने ट्रैफिक क्लियर करवा मामले की जांच शुरू कर दी है।


