भीलवाड़ा में नाकाबंदी तोड़कर भागी पिकअप में मिली अवैध शराब:गाड़ी छोड़कर ड्राइवर फरार हुआ, 66 कार्टन शराब जब्त

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए भीलवाड़ा में पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इसके तहत गंगापुर थाना पुलिस ने नाकाबंदी तोड़कर भाग रही एक पिकअप से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की। गंगापुर थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया- एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में भीलवाड़ा जिले में शराब तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप में अवैध रूप से शराब भर कर जा रही है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के सांगास चौराहे पर नाकाबंदी की। इसी बीच एक पिकअप तेज स्पीड से आई और नाकाबंदी तोड़कर भाग निकली। पुलिस टीम ने पिकअप का पीछा किया तो कुछ दूरी पर ड्राइवर बीच सड़क पिकअप छोड़कर फरार हो गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें शराब भरी थी। थाने लाकर इसकी काउंटिंग करवाई तो करीब 66 कार्टन अंग्रेजी शराब और बीयर के मिले। मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। इस दौरान टीम में थाना प्रभारी फूलचंद, एएसआई कैलाश धाबाई, कॉन्स्टेबल गोपाल राम, रेवत राम, सुभाष, ओमप्रकाश, हरिराम शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *