भीलवाड़ा में नाकाबंदी देख तस्करों ने गांव में दौड़ाई फॉर्च्युनर:टायर फटा तो छोड़कर भागे, तलाशी में मिला 57 किलो डोडा-चूरा

भीलवाड़ा में पुलिस नाकाबंदी देखकर तस्करों ने अपनी फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर क्रॉस कर पर गांव में घुसा दी। संकरी गलियों में एक कार और बाइक को टक्कर मार दी, जिससे गांव में अफरा- तफरी मच गई। गुस्साए ग्रामीण गाड़ी के पीछे दौड़े तो ड्राइवर कार को कच्चे रास्ते पर भगा ले गया। इस दौरान गाड़ी का टायर फट गया तो कार छोडकर भाग निकला। पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी ली। गाड़ी में 57 किलो 120 ग्राम अवैध डोडा चूरा मिला है। नाकाबंदी देख डिवाइडर पर चढ़ाई गाड़ी
मामला बनेड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात का है। बनेड़ा थाना प्रभारी बच्छराज चौधरी ने बताया कि बनेड़ा पुलिस टीम को एंटी नारकोटिक्स टास्क अयूब अंसारी ने सूचना दी की एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर को डाबला के पास नाकाबंदी के दौरान रुकवाने का प्रयास किया तो वो डिवाइडर पर चढ़कर भाग निकली। इसी बीच ये घरटा गांव मे घुस गई और तेज स्पीड से निकलते हुए एक कार और बाइक को टक्कर मार दी। कार गांव के खेतों में जाने वाले कच्चे रास्ते की ओर से भागने लगी। इसी बीच फॉर्च्युनर का टायर ब्रस्ट हो गया और गांव के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों को देखकर बदमाश गाड़ी छोड़कर भाग निकले। चार कट्टों में मिला 57 किलो डोडा-चूरा
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार की तलाशी ली। इस दौरान कार में चार कट्टों में 57 किलो 120 ग्राम अवैध डोडा चूरा मिला। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर फॉर्च्यूनर कार को जब्त कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान बनेड़ा थाना प्रभारी बच्छ राज, एएसआई कृष्ण गोपाल, कॉन्स्टेबल विक्रम, देवराज, अयूब, राधेलाल, सुरेश, राजाराम और नारायण शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *