भीलवाड़ा में नाबालिग से गैंगरेप फिर धर्म बदलने का दबाव:फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, आरोपी की पत्नी दुष्कर्म के दौरान निगरानी रखती थी

भीलवाड़ा में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। प्रताप नगर थाना इंचार्ज सुरजीत ठोलिया ने बताया- आरोपियों ने लड़की के अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देकर कई बार गैंगरेप किया। वे माता-पिता-भाइयों को भी मारने की धमकी दे रहे थे। शनिवार (8 मार्च) को दर्ज हुए केस में पुलिस जल्द पीड़ित के पड़ोसी किराएदार, उसकी पत्नी, साले और 3 दोस्तों से पूछताछ कर सकती है। इससे पहले 2 मार्च को भी भीलवाड़ा के कोतवाली थाना में ऐसा ही केस दर्ज हुआ था। दोनों मामलों को लेकर हिंदू संगठनों और संत समाज ने 10 मार्च को भीलवाड़ा बंद का आह्वान किया है। 4 साल से ब्लैकमेलिंग, पत्नी रखती थी निगरानी
रिपोर्ट में पिता ने बताया कि- मैं अपने परिवार के साथ पिछले 7 साल से प्रताप नगर थाना इलाके के एक मकान में किराए पर रह रहा हूं। इसी मकान में समुदाय विशेष का एक युवक भी अपनी पत्नी और साले के साथ किराए पर रहता था। इस युवक ने अपनी पत्नी की मदद से मेरी बेटी से दोस्ती की। मार्च 2021 में पति-पत्नी जबरन बेटी को अपने कमरे में ले गए। पत्नी की मौजूदगी में युवक ने बेटी से अश्लील हरकतें कीं और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पिता ने आरोप लगाया- बेटी के साथ अप्रैल 2022 में 14 साल की उम्र में आरोपी ने पहली बार रेप किया था। बेटी को जबरन अपने कमरे में ले जाकर उसने रेप किया। बेटी के अश्लील फोटो-वीडियो बनाए। आरोपी की पत्नी कमरे के बाहर निगरानी रख रही थी। दोस्त और साले ने भी किया रेप
आरोपी दंपत्ति ने नाबालिग को धमकी भी दी कि किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा। डर से बेटी चुप रही। एक माह बाद (मई 2022) में फिर आरोपी ने बेटी को कमरे में ले जाकर रेप किया। इस वारदात के बाद आरोपी की पत्नी ने बेटी पर उसके भाई से दोस्ती का दबाव बनाया। अक्टूबर 2023 में आरोपी के साले ने लड़की से रेप किया। दिसंबर 2023 में भी बेटी को कमरे में ले जाकर आरोपी ने डरा-धमकाकर रेप किया। इस दंपती ने बेटी पर उनके जानकार युवक से भी संबंध बनाने का दबाव बनाया। जनवरी 2024 में इस अन्य युवक ने भी बेटी से उसी कमरे में रेप किया। आरोपी युवक, उसका साला, दोस्त आए दिन बेटी को कमरे में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकतें और रेप करते थे। इनका दोस्त अपने दूसरे दोस्तों को लेकर आता और लड़की को धमकाते। नवंबर 2024 में भी बेटी के साथ रेप हुआ। अजमेर ले जाकर धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप
पीड़ित के पिता ने बताया कि आरोपी मेरी बेटी को जबरन अजमेर दरगाह ले गए और वहां धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाया था। इसी महीने 4 मार्च को आरोपी युवक बेटी को अपने कमरे में ले जाने की कोशिश कर रहा था। बेटी हाथ छुड़ाकर अपने कमरे में आ गई। इसके बाद वो काफी देर तक रोती रही। काफी पूछने पर उसने बीते चार साल से उसके साथ हो रहे शोषण के बारे में बताया। कैफे में हुआ था नाबालिग से गैंगरेप
2 मार्च को कोतवाली थाना पुलिस को एक नाबालिग ने ब्लैकमेलिंग-गैंगरेप की शिकायत दी थी। नाबालिग ने बताया था कि साथ पढ़ने वाली युवती की फ्रेंड ने उस पर रिश्ते में भाई लगने वाले साथी से मिलने के लिए दबाव बनाया था। वह अपने साथ मार्च 2024 में युवती (पीड़ित) को शहर के एक कैफे पर लेकर पहुंची, जहां अपने भाई और दोस्त से मिलवाया। पूरी खबर पढ़िए… …. राजस्थान में गैंगरेप-ब्लैकमेलिंग से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… बिजयनगर रेप-ब्लैकमेल कांड के आरोपी को वकीलों ने पीटा:बाल पकड़कर थप्पड़ मारे, लात-घूंसे बरसाए, पुलिस से धक्का-मुक्की; 11 मार्च तक भेजा जेल ब्यावर के बिजयनगर रेप-ब्लैकमेल कांड मामले में गिरफ्तार पूर्व पार्षद हाकिम कुरैशी पर पेशी के दौरान वकीलों ने हमला कर दिया। वकीलों ने पुलिस की मौजूदगी में आरोपी के बाल पकड़कर थप्पड़ मारे, लात-घूंसे बरसाए। पूरी खबर पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *