भीलवाड़ा के ओडो का खेड़ा में बीती रात मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच बोलचाल के बाद विवाद बढ़ गया।दोनों पक्षों की ओर से मौके पार लाठी और पत्थर चले।मारपीट और लड़ाई झगड़े में करीब आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए जिन्हे इलाज लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तीतर बीतर किया।इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई। पुराने विवाद के चलते हुए आमने-सामने मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ओडों का खेड़ा गांव का है।बीती रात यहां दो पक्षों के बीच किसी पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच में जमकर लाठियां और पत्थर चले, मारपीट और दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए। पुलिस जुटी जांच में इनमे से दो घायलों को इलाज के लिए भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया जबकि एक को प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।मारपीट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को खदेड़ा।फिलहाल मौके पर शांति है,ऐहतियात के तौर पर जाब्ता तैनात है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


