भीलवाड़ा में बावड़ी में डूबने से किशोर की मौत:हाथ-पैर धोते समय फिसलने से हुआ हादसा, साथी को लोगों ने बचाया

भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी कस्बे में जहाजपुर रोड स्थित ईदगाह परिसर की बावड़ी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सफाई के बाद कुछ किशोर हाथ-पैर धो रहे थे। एक अन्य किशोर को मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते बाहर निकाल लिया। सफाई के बाद हुआ हादसा कोटड़ी थाने के एएसआई रणजीत सिंह ने बताया- नेहरू नगर क्षेत्र से 14 से 17 वर्ष आयु के सात-आठ किशोर ईदगाह परिसर में सफाई करने गए थे। सफाई के बाद दो किशोर हाथ-पैर धोते समय पैर फिसलने से गड्ढेनुमा बावड़ी में गिर गए। एक अन्य साथी घबराकर बाहर की ओर भागा और चिल्लाकर मदद मांगी। आवाज सुनकर सामने की दुकानों पर मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। एक को बचाया, दूसरे को नहीं बचा सके मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि दूसरा किशोर गहराई में चला गया। सूचना मिलने पर कोटड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। लोहे की बल्ली में रस्सियां बांधकर कुएं में डाली गईं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किशोर को बाहर निकाला गया। हॉस्पिटल में मृत घोषित किशोर को तुरंत कोटड़ी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वसीम अकरम उर्फ जोनी (पिता फिरोज) के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *