प्रदेश और देश भर में बढ़ती लव जिहाद की घटनाओं पर आधारित मूवी केरला स्टोरी 2 को भीलवाड़ा में दुर्गा वाहिनी विश्व हिंदू परिषद सहित हिंदू संगठनों से जुड़ी करीब 470 बच्चियों और महिलाओं ने देखा और इस मूवी के सराहना की साथ ही उन्होंने देश में बढ़ती लव जिहाद और धर्मान्तरण की घटनाओं से कैसे बचा जा सके इस पर आम जन को अवेयर किया।बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने मूवी देखकर लव जिहाद जैसी घटनाओं को रोकने का संकल्प लिया। 470 बहनों ने देखी मूवी महानगर सह संयोजिका एडवोकेट भारती आसनानी ने बताया की विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी द्वारा भीलवाड़ा में करीब 470 बहनों को लव जिहाद पर आधारित केरल स्टोरी 2 मूवी दिखाई गई है, इस मूवी को दिखाने का उद्देश्य यह है की बहने और माताएं सहित आसपास के क्षेत्र में रहने वालों में जन जागृति पैदा करना है।जो लव जिहाद की घटनाएं होती है, उससे पेरेंट्स अवेयर हो सके और अपनी बहन बेटियों को उनसे बचा सके। सोशल मीडिया ओर रूटीन लाइफ में सावधान रहें यह जो मूवी,सच्ची घटनाओं पर आधारित है इस मूवी में एमपी, यूपी और राजस्थान की घटनाओं को बताया गया है,मेरा सभी सही निवेदन है कि अधिक से अधिक बहन बेटियों को मूवी देखने भेजें। जो बहन बेटियां कोचिंग जाती है, उनकी फ्रेंड्स और उनकी सोशल मीडिया से जुड़ी लाईफ को रूटीन में चेक करें ताकि लव जिहाद और धर्मांतरण जैसी घटनाओं से अपनी बहन बेटियों को दूर रखा जा सकता है। केरला स्टोरी 2 को टैक्स फ्री करने की मांग चित्तौड़गढ़ दुर्गा वाहिनी प्रांत सह संयोजिका प्रीति साहू ने बताया की विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी के द्वारा आज 470 बहनों को लव जिहाद पर आधारित केरला स्टोरी 2 मूवी दिखाई गई है। मैं केंद्र सरकार इस मूवी को टैक्स फ्री करने की मांग करती हूं ताकि अधिक से अधिक माता बहने अपनी बहन बेटियों को यह केरला स्टोरी 2 मूवी दिखाएं ताकि बहन बेटियां जागरूक हो और लव जिहाद जैसी घटनाओं से बच सके,मूवी को सच्ची घटनाओं पर बनाया गया है। दुर्गा वाहिनी की शाखा ज्वॉइन करें बहन-बेटियां इसमें दिखाया गया कि किस तरीके एक बेटी की वजह जेहादी घटना का पर्दाफाश किया गया।भीलवाड़ा सहित देश ओर प्रदेश भर में दुर्गा वाहिनी की शाखा लगती है,अधिक से अधिक संख्या में बहन बेटियों को दुर्गा वाहिनी की शाखाओं में भेजें ताकि वो स्वयं की रक्षा करना सीखे।अगर वो शाखा में जाएगी तो लव जिहाद के चक्कर में कभी नहीं आएंगी।अपनी और अपने परिवार की हर जगह सुरक्षा कर सकेगी। मूवी काफी मेसेजिंग- सभी देखें मूवी देखने आई अवनी डाड ने बताया की आज हम सभी यहां पर 470 लड़कियां इकट्ठा हुई है और हमने यहां केरला स्टोरी 2 मूवी देखी है, और मैं सभी को कहना चाहूंगी सभी यह मूवी जरुर देखें क्योंकि यह मूवी काफी मैसेजिंग है और सभी को मैसेज देती है कि कैसे लव जिहाद में मुस्लिम लोग फसाते हैं और उनका फायदा उठाते हैं ।किस तरह उनसे गलत-गलत काम करवाए जाते हैं ।मेरा सभी से संदेश है कि सभी पेरेंट्स अपने बच्चों को सपोर्ट करें और उन्हें इन गलत रास्ते पर जाने से बचाए।


