भीलवाड़ा में काशीपुरी स्थित श्याम मंदिर में फाल्गुन महोत्सव की भव्य शुरुआत आज रक्तदान शिविर के साथ हुई। मंदिर प्रांगण में आयोजित शिविर में सुबह से ही श्रद्धालुओं और रक्तदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्री श्याम सेवा समिति के सदस्य शिव शंकर काचवाल ने बताया कि काशीपुरी धाम में प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है और हर वर्ष लक्ष्य बढ़ाया जाता है। इस बार कम से कम 501 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हर वर्ष मेले का रूप ले लेता है और समाज में सेवा तथा सहयोग की भावना को और अधिक सशक्त बनाता है। रक्तदाताओं दिया सर्टिफिकेट ब्लड डोनेशन के लिए महात्मा गांधी ब्लड बैंक टीम, रामस्नेही तथा भीलवाड़ा ब्लड बैंक टीम का विशेष सहयोग रहा। मेडिकल टीम ने ब्लड कलेक्शन की प्रक्रिया पूरी की। रक्तदाताओं को रक्तदान के बाद सर्टिफिकेट दिया गया। महोत्सव के तहत बाबा का दिव्य और अलौकिक श्रृंगार किया गया। आकर्षक श्रृंगार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों के बीच सेवा का यह आयोजन सामाजिक समर्पण का उदाहरण बन गया। इनकी रही मौजूदगी इससे पहले शिविर का शुभारंभ जिंदल सॉ लिमिटेड के एचआर और एडमिन हेड डॉ. एस.बी. सिन्हा ने परिवार सहित उपस्थित होकर किया। उन्होंने मंदिर में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इस अवसर पर मंदिर पुजारी रूपेंद्र शुक्ला और समिति सदस्यों ने उनका स्वागत किया तथा रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। मंदिर प्रवक्ता पंकज अग्रवाल, प्रिंस, विवेक, जयंत, दीपक, चिन्मय, अभिषेक, कन्हैया, सुरेंद्र, विपिन, घनश्याम, बृजेश, विजेंद्र, अंकित, चिराग, रामकिशन, मोहित, यश, महावीर, राजपाल, टोनी और पुनीत सहित अनेक सदस्य पूरे आयोजन के दौरान सक्रिय रूप से व्यवस्था संभालते नजर आए।


