भीलवाड़ा की करेड़ा थाना पुलिस ने स्कूल में चोरी की एक वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 90 किलो गेहूं, दो पंखे, दो पासबुक, एक चेकबुक और घटना के काम में ली बाइक को जप्त किया है। यह था मामला करेड़ा थाना प्रभारी पूरणमल ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल गोरख्या के प्रधााध्यापक ने रिपोर्ट दी जिसमें उसने बताया कि उनकी स्कूल से अज्ञात चोर 90 किलो गेहूं, 15 किलो चांवल, 10 थालियां , 20 गिलास, सात धामे, एक गैस का चूल्हा, एक हजार कैश, चेकबुक, पासबुक सहित कुछ खेल सामग्री और पंखे चुरा कर ले गए। परंपरागत पुलिसिंग ओर मुखबिर से मिली सूचना पर अब पकड़ा इस रिपोर्ट पर पुलिस ने परंपरागत पुलिसिंग ओर मुखबिर से मिली सूचना के साथ ही पहले से चालान शुदा अपराधियों पर निगरानी रखी और उनके मोबाइल नंबर की सीडीआर के डिटेल इन्वेस्टिगेशन के बाद घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी का माल बरामद किया है। इनसे कुछ और वारदात का खुलना होने की भी संभावना है। इनको किया गिरफ्तार पुलिस ने स्कूल में चोरी के आरोप में पिंटू ( 26 ) पुत्र गोपाल बलाई निवासी करेड़ा, मधु ( 21 ) पिता हरदेव गुर्जर निवासी भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया है। ये थे टीम में शामिल आरोपियों को पकड़ने गई टीम में करेड़ा थाना प्रभारी पुरण मीणा, नारायण सिंह, जितेंद्र सिंह और मुकेश शामिल रहे।


