भीलवाड़ा के मंदिरों के पट आज चन्द्र ग्रहण के चलते दिन भर से बंद रहे। मंदिर की सेवा पूजा ओर दर्शन नहीं हुए। दरअसल, भीलवाड़ा में शाम को 2 मिनट के लिए ग्रहण का अल्प प्रभावी रहा। शाम को करीब 6:48 पर मोक्ष के बाद मंदिरों की साफ सफाई और प्रतिमाओं के गंगाजल स्नान के बाद मंदिरों के पट खोले गए ओर सेवा पूजा शुरू हुई। भीलवाड़ा में 2 मिनट रहा ग्रहण का प्रभाव मंदिर के पुजारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि अल्पकालीन चंद्र ग्रहण आगन आज शाम 6:46 बजे से हुआ और 6: 48 पर मोक्ष हो गया, भीलवाड़ा जिले में केवल 2 मिनट का ही चंद्र ग्रहण हुआ। इसका सूतक 9 घंटे पहले लग जाता है। उस समय से ही देव प्रतिमा और पूजन, मंदिर की पूजा पद्धति एवं अन्य सेवाएं इससे पहले कर दी गई। गंगाजल से करवाया प्रतिमाओं को स्नान आज मंगला आरती जल्दी हुई। सब देव प्रतिमाओं का स्नान दर्पण किया ओर मंदिर के पट दिन भर बंद रहे।शाम को फिर से 6:45 पर मंदिर के पुजारियों द्वारा स्नान इत्यादि करके संपूर्ण मंदिर परिसर एवं संपूर्ण मूर्तियों को गंगाजल से स्नान कराया गया। प्रतिमाओं को नए वस्त्र धारण करवाए उसके बाद नए वस्त्र धारण करवाए, पुष्प और नेवैध अर्पण कर शाम 7 बजे हनुमान जी सहित सभी देवताओं की आरती हुई और भगवान की सभी सेवाएं शुरू कर दी गई है। मंदिर दर्शन के लिए भक्त पूरी श्रद्धा भाव से दर्शन करने पहुंच रहे हैं।


