प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ के लिए भीलवाड़ा के रामधाम से भक्तों के सहयोग से 18 लाख की खाद्य सामग्री इकट्ठा की गई।ये सामग्री महाकुंभ में आने बाले भक्तों और श्रद्धालुओं को मिलेगी। श्री राम धाम रामायण मंडल ट्रस्ट के प्रवक्ता गोविंद प्रसाद सोडानी ने बताया कि स्वामी रामदेव ज्योर्तिमठ वृंदावन द्वारा प्रयागराज महाकुंभ में भक्तों के लिए टेंट लगाये जा रहे हैं।जिसमें महाकुंभ के दौरान आने वाले भक्तों के लिए भोजन प्रसाद व अन्य सुविधाओं को देखते हुए पिछले दिनों शहरवासियों से सहयोग मांगा गया था, इसी के तहत भीलवाड़ावासियों ने वहां आने वाले संतो भक्तों एवं तीर्थ यात्रियों के लिए धन और खाद्य सामग्री इकट्ठा की। इस खाद्य सामग्री को आज एक ट्रक में भरकर प्रयागराज के लिए रवाना किया। इस ट्रक में 44 दिन चलने वाले महाकुंभ के लिए कच्ची भोजन सामग्री भिजवाई जा रही है जो वहां भक्तों को उपलब्ध हो सकेगी।आयोजन में सुरेश गोयल, अभिषेक अग्रवाल, राकेश सिंघल, सुभाष बिरला, सुशील शुक्ला,गोपाल अग्रवाल,दामोदर अग्रवाल सहित कई लोगों का सहयोग रहा।


