भुसावर में अवैध शराब की बिक्री करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। खेड़ली मोड़ थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी के पास से 56 पव्वा देशी शराब की बरामद किए गए है। थानाधिकारी रामनिवास मीणा ने बताया कि ये कार्रवाई रेंज आईजी राहुल प्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर की गई। विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैर जयनारायण मीणा और सीओ भुसावर धर्मेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस ने बबेखर निवासी परसूराम जाटव (40) को अवैध देशी शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी से 56 पव्वा देशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


