भूतनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब

सिटी रिपोर्टर | बोकारो
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर डूमरजोर स्थित भूतनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गई थीं। हजारों की संख्या में श्रद्धालु धनबाद- बोकारो मुख्य मार्ग से गुजरते हुए बाबा भूतनाथ के दरबार में पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। शिवलिंग का भव्य श्रृंगार एवं महाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, दूध, गंगाजल और धतूरा अर्पित कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर शंभू प्रसाद उपाध्याय, बनवारी बटवाल, मुरारी बटवाल, किशन बटवाल, बिश्वनाथ उपाध्याय, गिरधारी, शंकर बटवाल, प्रकाश बटवाल, जागीरा, शिवम आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *