भूपिंदर बने पंजाबी साहित्य अकादमी लुधियाना के प्रबंधकीय बोर्ड के सदस्य

अमृतसर| पंजाबी लेखक, आलमी पंजाबी विरासत फाउंडेशन के प्रधान और विरसा विहार सोसाइटी, अमृतसर के सचिव भूपिंदर सिंह संधू को पंजाबी साहित्य अकादमी, लुधियाना का नया प्रबंधकीय बोर्ड सदस्य चुना गया है। अकादमी की वर्ष 2026–28 की चुनाव प्रक्रिया के दौरान उन्हें सर्वसम्मति से 15 सदस्यीय प्रबंधकीय बोर्ड में शामिल किया गया है। भूपिंदर सिंह संधू का साहित्य जगत में एक प्रतिष्ठित नाम है। इससे पहले भी वे इस प्रमुख साहित्यिक संस्था में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे बोर्ड सदस्य, सचिव और उपप्रधान जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए माझा क्षेत्र के लेखकों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर स्थानीय साहित्यकारों और प्रशंसकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। साहित्य प्रेमियों का मानना है कि उनके अनुभव से पंजाबी साहित्य के विकास गति मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *