भूमिज समाज की बैठक में पारंपरिक स्वशासन और संस्कृति की सुरक्षा को लेकर लिया संकल्प

धालभूमगढ़| धालभूमगढ़ प्रखंड के पुनिशा गांव में भूमिज समाज की बैठक रंजीत भूमिज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था, रीति-रिवाज, संस्कार और सामाजिक व्यवस्था सहित जल, जंगल, जमीन की रक्षा और भाषा, संस्कृति, परंपरा की सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में समाज के पारंपरिक ढांचे और पदाधिकारियों के मनोनयन पर भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसके तहत हातु सरदार (मुढ़ा): कृष्णा सिंह, लाया सरदार: बिजन सरदार, देवरी: नेपाल सरदार, डाकुआ: रंजीत भूमिज को मनोनीत किया गया। बैठक में बलराम सिंह, सुनील सरदार, रबिंद्र नाथ सिंह, जतिंद्र नाथ सिंह, परमेश्वर सिंह और रवींद्रनाथ सिंह सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *