भू-माफिया ने वन विभाग के अधिकारियों को खदेड़ा:रोकने के लिए इकट्ठा किया 200 लोगों की भीड़, शिमला में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा

शिमला के उपमंडल रोहड़ू के जुब्बल में वन भूमि से कब्जा हटाने गई वन विभाग की टीम के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि वन भूमि पर कब्जाधारी व्यक्ति ने 200 लोगों के साथ मिलकर वन विभाग की टीम के साथ सरकारी काम मे बाधा डाली है। पुलिस ने विभाग के उप वन संरक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उप वन संरक्षक, वन प्रभाग रोहड़ू ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार वह अपनी टीम के साथ जुब्बल के बतरगलु में सरकारी जमीन पर कब्जे को बेदखल करने गए थे। उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद वह कब्जाधारी को बेदखल कर अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान जब वह कब्जाधारी का घर खाली करने पहुंचे तो जय सिंह पुत्र मोहनलाल नें वहां पर गैरकानूनी रूप से 200 लोग इकट्ठा कर लिया। साथ ही ड्यूटी पर गए अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया और सरकारी काम में बाधा डाली। पुलिस ने विभाग के अधिकारी की शिकायत पर व्यक्ति के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने के लिए उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *