रांची|राज्यभर में बड़े पैमाने पर अंचल अधिकारियों का तबादला किया गया है। राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग में राज्य प्रशासनिक सेवा के 96 पदाधिकारी का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इनमें रांची जिला अंतर्गत विजय कुमार दास को बड़गाईं, शिव शंकर पांडे को रांची शहर अंचल का अंचल अधिकारी बनाया गया है।