भेस्की के क्रशर की जांच में अनियमितता पाई गई, सील

राजपुर | जिले में कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशन में अवैध खनन व परिवहन गतिविधियों पर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड राजपुर के ग्राम भेस्की में संचालित मां महामाया क्रशर को सील कर दिया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर राजीव जेम्स कुजूर के नेतृत्व में राजस्व विभाग और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पाया कि क्रशर संचालक कार्य में अनियमितता बरत रहा था। गिट्टी क्रशर खदान को निर्धारित मापदंड के अनुरूप नहीं पाते हुए संयुक्त टीम ने राजपुर ब्लॉक के ग्राम भेस्की में संचालित मां महामाया गिट्टी क्रशर को सील कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *