अलवर के खैरथल थाना क्षेत्र के वल्लभ ग्राम में भैंस के रुपए मांगने पर एक युवक को बुरी तरह पीटा गया। मारपीट करने वाले ने रुपए देने से मना करते हुए धमकी भी दी। घायल को जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। मामले को लेकर खैरथल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। घर से निकलते ही हमला किया घायल युवक आस मोहम्मद ने बताया कि वह 80 हजार रुपए की भैंस खरीदकर लाया था। पड़ोसी तौफीक ने उतने ही रुपए में भैंस उससे खरीद ली। वह भैंस घर लेकर चला गया और रुपए भी नहीं दिए। रुपए मांगने पर धमकी देने लगा। घायल ने बताया कि वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराने घर से निकला था। तब तौफीक पक्ष के लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में साहून, वकील, वसीम, तौफीक सहित अन्य लोग शामिल थे। घायल की चार बेटियां हैं, जिनकी पूरी जिम्मेदारी उसी पर है।


