धौलपुर जिले की आंगई थाना पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। बिरजा के जंगलों से गिरफ्तार किए गए आरोपी पर धौलपुर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कार्रवाई को लेकर आंगई थाना प्रभारी राम अवतार मीणा ने बताया कि एक वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र से पांच भैंसों की चोरी हुई थी। जिसको लेकर पीड़ित की शिकायत पर थाने पर मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की। जांच में अजब सिंह (35) पुत्र राम अख्तियार निवासी ज्वारे का पुरा कस्बा नगर थाना बसई डांग द्वारा भैंस चोरी करने की बात सामने आई थी। जिस मामले में आरोपी अजब सिंह एक वर्ष से फरार चल रहा था। जिस पर एसपी ने 10 हजार रूपए का इनाम घोषित किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि भैंस चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी के बिरजा के जंगलों में होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस की टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। जहां पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर इनामी को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पुलिस चोरी हुई भैंसों की बरामदगी के प्रयास कर रही है।


