कोंडागांव जिले का भोंगपाल गांव अब नई पहचान की ओर अग्रसर है। रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने यहां के प्राचीन शिव मंदिर में दुग्धाभिषेक किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और एसपी वाय अक्षय कुमार उपस्थित थे। भोंगपाल में हाल ही में छठवीं सदी की बुद्ध प्रतिमा और शिवलिंग की खोज हुई है। मुख्यमंत्री ने यहां बुद्ध पार्क बनाने की घोषणा की है। यह पार्क बौद्ध और शैव धर्मावलंबियों के लिए महत्वपूर्ण आध्यात्मिक केंद्र बनेगा। भोंगपाल में पर्यटन स्थल के रूप में विकसित सरकार राज्य सरकार इस ऐतिहासिक स्थल के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगी। पहले माओवाद से प्रभावित यह क्षेत्र अब अध्यात्म और संस्कृति का केंद्र बनेगा। बुद्ध पार्क और प्राचीन मंदिरों का संरक्षण धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही क्षेत्र का सांस्कृतिक और आर्थिक विकास होगा। भोंगपाल अब धर्म, संस्कृति और विकास के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है।


