भोजन, पानी के लिए टूटा एकलव्य के स्टूडेंट्स का सब्र:रैली निकालकर पहुंचे कलेक्ट्रेट; बोले- प्रिंसिपल का रवैया ठीक नहीं; दीवारें गिर रहीं

गुना के बाईपास स्थित एकलव्य छात्रावास के छात्रों ने रविवार को छात्रावास में अव्यवस्थाओं और भोजन की खराब गुणवत्ता के विरोध में रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। छात्र हनुमान चौराहे से रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि छात्रावास में परोसा जा रहा भोजन निम्न गुणवत्ता का है और कई बार उसमें कीड़े मिलने की शिकायत भी सामने आई है। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रावास के प्राचार्य का व्यवहार छात्रों के प्रति संतोषजनक नहीं है। छात्रों ने प्राचार्य को हटाने और व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है। हाथों में तख्तियां लेकर निकले हाथों में तख्तियां और आंखों में आंसू लिए छात्रों ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि छात्रावास के प्रिंसिपल का व्यवहार उनके प्रति ठीक नहीं है। उन्हें परोसा जा रहा खाना इतनी खराब गुणवत्ता का है कि उसमें कीड़े तक निकल रहे हैं। छात्रों का कहना है कि पिछले करीब दो वर्षों से पदस्थ प्रिंसिपल को तत्काल हटाया जाए और छात्रावास की व्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त किया जाए, अन्यथा वे कलेक्ट्रेट परिसर से नहीं हटेंगे। कलेक्ट्रेट और हनुमान चौराहे पर छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा और काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। तहसीलदार गौरी शंकर बैरवा ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र कलेक्टर से सीधे मुलाकात की मांग पर अड़े रहे। रविवार होने के कारण अधिकांश छात्रों की कलेक्टर से मुलाकात नहीं हो सकी। हालांकि कुछ प्रतिनिधि छात्रों को कलेक्टर बंगले ले जाकर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल से उनकी मुलाकात कराई गई। छात्रों ने अपनी समस्याओं को कलेक्टर के सामने रखा। पूरे मामले की जांच के लिए एक टीम गठित कर दी गई, जिसमें दो छात्रों को भी शामिल किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *