भोजूडीह | भोजूडीह-चंद्रपुरा भोजूडीह मेमू 2 एवं 7 मार्च को रद्द रहेगी। वहीं आद्रा-भागा आद्रा मेमू 2, 3 तथा 5 से 8 मार्च तक रद्द रहेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी तथा सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन विभागों द्वारा आवश्यक अनुरक्षण कार्य के लिए 2 से 8 मार्च तक संयुक्त रूप से रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किया गया है। इसलिए ओर कई ट्रेनें भी प्रभावित होगी। इसमें आसनसोल-आद्रा आसनसोल मेमू 6 एवं 7 को, आद्रा-मिदनापुर आद्रा मेमू 3, 6 व 8 को रद्द रहेगी। टाटानगर-आसनसोल बाराभूम मेमू पैसेंजर 2 तथा 4 से 7 मार्च तक आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 3 को चांडिल-पुरुलिया कोटशिला-मुरी मार्ग के बजाय चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी मार्ग से संचालित की जाएगी। बोकारो-आसनसोल 2, 3 तथा 5 से 7 तक बोकारो से 1 घंटे विलंब से चलेगी।


