भोथली स्कूल में भवन बनाने के लिए 1.07 करोड़ स्वीकृत

भास्कर न्यूज | धमतरी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्तमंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत संकल्प के बजट में शिक्षा के क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। जिला धमतरी अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल भोथली के लिए 1 करोड़ 7 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। यह स्वीकृति जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन द्वारा शासन को प्रेषित मांग पत्र के आधार पर प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि भोथली क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लंबे समय से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए नवीन शाला भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस संबंध में उन्होंने विस्तार से प्रस्ताव प्रस्तुत कर बजट में प्रावधान की मांग की थी। स्वीकृति मिलने पर नवीन शाला भवन बनने से ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी और शिक्षा के स्तर को नई दिशा प्रदान करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *