भोपाल के 5 निर्देशकों का हुआ सम्मान:दसवां खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का समापन; राजधानी की फिल्मों को सराहा

दसवां खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के समापन के मोके पर भोपाल के 5 निर्देशकों को सम्मानित गया हैं, जिनमें सुनील सोन्हिया, विवेक शर्मा, अंकित मैथिल , आर. के.दादौरिया, नरेंद्र साहू शामिल हैं।
बता दें, इस बार दसवां खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल राजेश खन्ना को समर्पित रहा। भोपाल से इस बार शॉर्ट फिल्म ‘पिता का दर्द’ और ‘रिवर्स हनी ट्रैप एवं आत्म स्वाभिमान ने अपनी अनोखी कहानी से फिल्म फेस्टिवल में दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।
सुनील सोन्हिया निर्देशित, अभिनीत रिवर्स हनी ट्रैप में सौरभ सक्सेना, निशांत मजूमदार और वर्षा यादव ने मुख्य भूमिका निभाई। वहीं आत्मविश्वास फिल्म को अंकित मैथिल ने निर्देशित किया हैं, जिसमें मुख्य भूमिका में मनीष श्रीवास्तव, पुरवा राय, ममता श्रीनिवास, सुनीता लश्करी थे। निर्देशक विवेक शर्मा ने बताया कि ‘पिता का दर्द फिल्म’ में छोटे बच्चों के साथ जो गलत काम किया जा रहा है,उनकी निर्मम हत्या की जा रही है। फिल्म में बताया गया कि मां तो अपने आंसू बहा कर अपने आपको हल्का कर लेती है लेकिन पिता मानसिक विक्षिप्त हो जाता है। इस फिल्म के जरिए मैसेज दिया गया कि बच्चों का ख्याल कैसे रखना चाहिए। जिससे बच्चों के साथ जो घटनाएं हो रही हैं, उसे रोका जा सके। इस मौके पर निर्देशक सुनील सोन्हिया, विवेक शर्मा, अंकित मैथिल को अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी, रोहिताश्व गौड़ ने सम्मानित किया हैं। वही निर्देशक आर के दादौरिया (फिल्म कीमत) एवं निर्देशक नरेंद्र साहू (फिल्म रिश्तों की अहमियत) को भी सम्मानित किया गया।
बॉलीवुड के दीपक पाराशर, नवनी परिहार, मुकेश खन्ना, रजत बेदी, कुमुद मिश्रा, पंकज झा, अशोक मिश्रा,आयोजक राजा बुंदेला, राम बुंदेला इत्यादि ने तीनों फिल्म को काफी सराहा और फिल्म के पोस्टर भी रिलीज़ किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *