भोपाल के BHEL में आग…काबू पाया:टीआरएम विभाग में आग से हड़कंप मचा; दावा-ज्यादा नुकसान नहीं

भोपाल की भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) फैक्ट्री की एक यूनिट में सोमवार को आग लग गई। यूनिट के ऊपरी हिस्से में अचानक धुआं निकलने के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि, भेल प्रबंधन ने तुरंत अपनी दमकलों की मदद से आग पर काबू पा लिया। इससे नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर में कारखाने के ओल्ड TRM विभाग में यह आग लगी थी। यहां पर वेल्डिंग का काम चल रहा था। संभवत: इसकी वजह से आग लगी। तुरंत दमकलों की मदद से आग बुझा दी गई। पास में ही अग्निशामक स्टेशन, इसलिए नुकसान नहीं
भेल के जन संपर्क अधिकारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पास में ही अग्निशामक स्टेशन हैं। इसलिए तुरंत आग बुझा दी। इस वजह से नुकसान नहीं हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *