भोपाल चैंबर चुनाव- पाली और गोयल के बीच सीधी टक्कर:’अनुभव’ के आधार पर व्यापारियों से वोट मांगेंगे पाली; गोयल की भी अच्छी पेठ

भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) के अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली और कांग्रेस नेता गोविंद गोयल आमने-सामने होंगे। कार्यकारी अध्यक्ष और बेटे आकाश गोयल ने शुक्रवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके साथ ही कुल 36 पदों पर मैदान में उतरे उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट सामने आ गई। अब तक समझा जा रहा था कि पाली के साथ कार्यकारी अध्यक्ष गोयल के बीच ही मुख्य मुकाबला होगा। आकाश के पिता और कांग्रेस के सीनियर नेता गोविंद गोयल ने डमी के रूप में फॉर्म भरा था, लेकिन एक दिन पहले गुरुवार को आकाश गोयल और उनकी टीम ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि आकाश अपना नामांकन वापस लेंगे। ऐसे में अब कांग्रेस नेता गोयल ही मैदान संभालेंगे। ऐसे में चुनाव में ‘अनुभव’ के आधार पर व्यापारियों से वोट मांगे जाएंगे। पाली और गोयल दोनों की ही व्यापारियों में अच्छी पेठ है। पाली अपने 3 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिना रहे हैं तो गोयल पिछले 50 साल से व्यापार और उद्योग क्षेत्र से जुड़े हैं। पाली ने प्रगतिशील पैनल के उम्मीदवारों की घोषणा की
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पाली ने अपने प्रगतिशील पैनल के सभी उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए पैनल का प्रवक्ता संदीप गोधा को नियुक्त किया। प्रगतिशील पैनल के प्रवक्ता गोधा ने बताया, नामांकन फॉर्म वापसी के बाद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पाली के नेतृत्व में 9 उम्मीदवार विभिन्न पदों के लिए और 20 उम्मीदवार कार्यकारिणी सदस्य के चुनाव के लिए चुनावी ताल ठोक दी है। प्रगतिशील पैनल के ये उम्मीदवार
अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल (वीनस), कमल पंजवानी, सुनील सिंघई, महामंत्री लालित तांतेड़, मंत्री पद के लिए अमित कुमार जैन टडैया, मनोज सक्सेना, कोषाध्यक्ष पद के लिए घनश्याम थारानी, सह कोषाध्यक्ष पद के लिए गोपाल सोनी, अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद अजय गुप्ता (मुन्ना) उम्मीदवार हैं। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के लिए सुशील वाफना, ईश कुमार डग, आयुष मोदी, मनोज नागरानी, महेंद्र गोधा, अशोक छाबडिय़ा, मोहनलाल अग्रवाल (ओमटेक्स), राजेंद्र जैन (टीआई), दर्शन गर्ग, नवीन अग्रवाल, सचिन संगतानी, दिलीप खंडेलवाल, दिनेश बत्रा, सुनील पंजाबी, सुधीर माने, रामेश्वर अग्रवाल, विजय वाधवानी, विकास जैन गोधा, अनिल कुमार चुग, देवेंद्र त्रिगुणायक बतौर उम्मीदवार के रूप में चैंबर के चुनाव में है। गोयल के पैनल से ये उम्मीदवार
अध्यक्ष गोविंद , गोयल, उपाध्यक्ष कमल पंजवानी, अरविंद जैन, आदित्य जैन मन्या, अमित गोयल, महामंत्री विनोद जैन, मंत्री अजय देवनानी, संजीव जैन, सुनील जैन, कोषाध्यक्ष प्रदीप सेवानी, सह कोषाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल, अतिरिक्त कोषाध्यक्ष अमित कुमार बिंदल है। कार्यकारिणी के रूप में दीपक दुबे, राजेश गुप्ता, अमित जैन, कृष्ण गोपाल मुखरैया, मनोज कुमार साहू, कमल भंडारी, सचिन जैन, तेजेंद्र चावला, अनिल मिश्रा, अखिलेश मित्तल, वात्सायन जैन, भरत गुप्ता, आदित्य सिंघई, सुलभ मित्तल, जवाहर कोटवानी, अनिल कुमार चुग, स्मिथ जैन, अभिषेक जैन उम्मीदवार रहेंगे। हालांकि, उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार पंजवानी को पाली गुट का कहा जा रहा है। 36 पदों के लिए भरे गए थे 75 नामांकन
बता दें कि इस बार चैंबर के कुल 36 पदों के लिए 75 नामांकन फॉर्म भरे गए थे। इनमें से कई उम्मीदवार ऐसे थे, जिन्होंने एक से ज्यादा पदों के लिए नामांकन फॉर्म जमा किए थे। अब वे एक ही पद पर चुनाव लड़ सकेंगे। इन्होंने शुक्रवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। नाम वापसी के साथ ही मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों की तस्वीर भी साफ हो गई। अध्यक्ष के 2 दावेदार- तेजकुलपाल सिंह पाली, कांग्रेस नेता गोविंद गोयल हैं। किसके कितने पद
अध्यक्ष के 1 पद के लिए 4, उपाध्यक्ष के 4 पद के लिए 9, महामंत्री के एक पद के लिए 3, मंत्री के 3 पद के लिए 9, कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए 2, सह कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए 3, अतिरिक्त कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए 2 और कार्यकारिणी के 24 पदों के लिए 42 नामांकन भरे गए हैं। भोपाल चैंबर के चुनाव की अब ये प्रक्रिया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *