भोपाल पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष:हितानंद शर्मा की माताजी के जाने हालचाल; पदाधिकारियों से भी मिले

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष बुधवार को अचानक भोपाल पहुंचे। यहां पहुंचते ही वे सबसे पहले पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की माताजी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल गए। वहां परिजनों से उनके स्वास्थ्य को लेकर बातचीत की। दरअसल, हितानंद शर्मा की माताजी बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है। इसके बाद बीएल संतोष प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पदाधिकारियों से अनौपचारिक चर्चा की और केंद्रीय बजट और वीबी जी रामजी योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर निर्देश दिए हैं। वहीं, उन्होंने पार्टी कार्यालय में प्रदेश के बजट को लेकर बनाई गई रंगोली को भी देखा और उसकी सराहना की। अस्पताल पहुंचे बीएल संतोष, देखें तस्वीरें… एयरपोर्ट पर सिंधिया और प्रदेश प्रभारी से भी मिले भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भोपाल से दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर कुछ देर तक रुके थे। इस दौरान पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी के प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह मौजूद रहे। दिल्ली में सीएम ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात दूसरी ओर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को दिल्ली में हैं। वहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और केंद्रीय रेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव मुलाकात की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *