भोपाल में आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के शिष्यों का आगमन:151 सदस्यीय महाराष्ट्रीयन बैंड, महिला मंडल, युवा मंडल, बाल मंडल करेगा अगवानी

नव वर्ष के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2025(बुधवार) को राजधानी भोपाल में आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के शिष्य मुनि आदित्य सागर महाराज, मुनि अप्रमित सागर महाराज और मुनि सहज सागर महाराज का ऐतिहासिक आगमन हो रहा है। यह पहली बार है जब ये संत राजधानी भोपाल में आ रहे हैं। सकल जैन समाज ने उनकी अगवानी के लिए विशेष तैयारी की है। इसके साथ ही 151 सदस्यीय महाराष्ट्रीयन बैंड, समाज के महिला मंडल, युवा मंडल, बाल मंडल और पाठशाला परिवार भी इस शोभायात्रा का हिस्सा बनेंगे, जो जैन धर्म ध्वजाओं के साथ शामिल होंगे। यह आयोजन भोपाल में एक धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव का रूप लेगा, जो जैन समाज के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा। प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के शिष्यों का स्वागत करने के लिए शोभायात्रा आयोजित की जाएगी, जो प्रातः 7:00 बजे श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, दाता कॉलोनी एयरपोर्ट रोड से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा में धर्मात्माओं के साथ विभिन्न जैन मंदिर समितियां, दिव्य घोष और जैन सिद्धांतों को दर्शाती झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *