भोपाल में कर्मचारी संपर्क अभियान का 13वां दिन:पत्रकारिता विश्वविद्यालय एवं खुशीलाल चिकित्सा महाविद्यालय में किया कर्मचारियों से संपर्क

मप्र राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय भोपाल एवं पंडित खुशीलाल चिकित्सा महाविद्यालय एवं शोध संस्थान में संपर्क किया। संघ के पदाधिकारी इन संस्थानों में भारतीय मजदूर संघ के श्रमिक-कर्मचारी संपर्क अभियान के 13वें दिन शुक्रवार को पहुंचे और कर्मचारियों को भामसं का इतिहास, पहुंच और ताकत की जानकारी दी। दोनों संस्थानों में पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से संवाद कर समस्याओं का जायजा लिया। जिसमें कर्मचारियों ने समस्याएं गिनाईं। पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं के समाधान के वे प्रयास करेंगे। उल्लेखनीय है कि भामसं के 70वें वर्ष में प्रवेश करने पर 1 से 15 दिसंबर तक यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, संयोजक जितेंद्र शाक्य, सह संयोजक संदीप जैन, कोदई वर्मा, दीपक सोनी, विशाल खरे, संजय सोनी, निखिल चौरसिया, अखिलेश मुकाती, मनोज करोठिया, राजकुमार नापित, राहुल प्रजापति, यदुनाथ नापित, संजय सोनी, पंडित खुशीलाल चिकित्सा महाविद्यालय एवं शोध संस्थान में कुसुम चौहान, शिवेंद्र चौहान, आरती बाथम, सरोज राजोलकर, ऊषा सेंगर, मनीषा बंजारी सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *