भोपाल में कॉलोनी के सुपरवाइजर की पिटाई CCTV में कैद:गंभीर मारपीट के बावजूद हल्की धाराओं में NCR दर्ज, पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में

राजधानी के होशंगाबाद रोड स्थित फॉर्च्यून डिवाइन सिटी कॉलोनी में सुपरवाइजर राम किशोर वर्मा से मारपीट की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें चार से पांच युवक फरियादी को घेरकर जमकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। यह पूरी वारदात मिसरोद थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई। घटना बुधवार की है। CCTV में दिखी बेरहमी
सामने आए फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि आरोपी पहले कहासुनी करते हैं, इसके बाद अचानक हमला कर देते हैं। चार से पांच युवक मिलकर सुपरवाइजर को धक्का देते, मुक्के-लात मारते नजर आ रहे हैं। आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव की कोशिश करते दिखते हैं, लेकिन हमलावर लगातार मारपीट करते रहते हैं।
फरियादी का आरोप- गंभीर मारपीट के बाद भी सिर्फ एनसीआर
घटना के बाद राम किशोर वर्मा शिकायत लेकर थाने पहुंचे। उनका आरोप है कि गंभीर चोटें आने और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के बावजूद पुलिस ने मामले को साधारण धाराओं में दर्ज करते हुए एनसीआर बना दी। आरोप है कि दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाइश के बाद छोड़ दिया गया। थाने से चंद कदम दूर हुई इस घटना और सामने आए सीसीटीवी के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं। तस्वीरों में देखिए मारपीट…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *