भोपाल में घर की दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत:हादसे के समय पत्नी-बेटा पड़ोसी के घर थे; जर्जर हो गई थी दीवार

कटारा हिल्स इलाके में स्थित लहारपुरा में रहने वाले बुजुर्ग पर शनिवार की देर रात दीवार गिर गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से चंद मिनट पहले ही बेटा और पत्नी पड़ोसी के घर गए थे। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। रविवार की दोपहर को शव पीएम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। टीआई बृजेंद्र निगम के मुताबिक रामप्रसाद प्रजापति (85) 70 क्वार्टर लहारपुर में रहते थे। पूर्व में वह खेती किसानी करते थे। फिलहाल घर में ही रहते थे। शनिवार की रात को करीब साढ़े नौ बजे उनकी पत्नी और बेटा पड़ोसी के घर निजी कार्य से गए थे। इसी बीच उनके घर की एक दीवार गिर गई। इससे दबने से उनकी मौत हो गई। तत्काल पड़ोसी और बेटे ने मलबे के बीच से उन्हें निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जर्जर हो चुकी थी दीवार टीआई ने बताया कि बुजुर्ग का मकान पुराना था। जिस हिस्से की दीवार गिरी वह बेहद जर्जर हो चुकी थी। उनके घर की दीवार का यह हिस्सा पड़ोस में स्थित मंदिर से लगा था। हादसे के बाद मंदिर की एक दीवार भी क्षतिग्रस्त हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *