भोपाल में छात्रा के साथ चार कार में हुआ रेप:जिस आईफोन से वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, उसे अजमेर में तोड़कर फेंक दिया

भोपाल में 11वीं की छात्रा से रेप केस में आरोपी माज खान के खुलासों ने पुलिस को चौंका दिया है। उसने बताया है कि ओसाफ अली खान ने थार में नाबालिग से रेप किया था। इस दौरान वह बाहर खड़ा था। उसी ने छिपकर वीडियो शूट किया है। मैंने प्लानिंग पहले ही कर ली थी। इसी के चलते कार के बाहर खड़े रहकर ग्लास से अंदर झांका और चोरी छिपे वीडियो शूट कर लिया। बाद में इस वीडियो को आपस में शेयर किया और कई बार लड़की को संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। यहां तक कि वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से 40 हजार रुपए भी वसूल कर लिए। इधर छात्रा से खानूगांव में जिस थार में पहली बार रेप किया गया था। पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है। कार को सीहोर जिले के एक गांव में माज ने छिपा दिया था। माज ही थार सहित चार कारों का इस्तेमाल करता था। इन चारों कारों में छात्रा से अलग-अलग समय में अलग-अलग स्थानों पर रेप किया है। बता दें 365 जिम का संचालक माज खान 13 फरवरी तक कोहेफिजा थाना पुलिस की रिमांड पर है। उसे 8 फरवरी को कोर्ट में पेश किया गया था। उससे पुलिस अन्य छात्राओं से भी रेप, ब्लैकमेलिंग के संबंध में पूछताछ कर रही है। वहीं मुख्य आरोपी ओसाफ अली खान (19) को जेल भेज दिया गया है। करीबियों की तलाश, मोबाइल अब तक नहीं मिला जिस आईफोन से छात्रा के रेप के वीडियो शूट किए गए, वह माज का ही था। इसे माज ने राजस्थान में तोड़कर फेंकने की बात कही है। वह लगातार अपनी बात पर कायम है। पुलिस उसके मोबाइल फोन को अब भी जब्त नहीं कर सकी है। माज के दो अन्य करीबियों की पुलिस तलाश कर रही है। कई बार पूछताछ के लिए बुलाने पर भी ये दोनों थाने नहीं पहुंचे हैं। लिहाजा, पुलिस को यकीन हो चला है कि दोनों की भूमिका भी केस में संदिग्ध रही है। इसी के चलते वह पुलिस से भाग रहे हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अब तक कोई दूसरी पीड़िता सामने नहीं आई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सियाज, स्विफ्ट और हॉण्डा सिटी में वारदात माज की निशानदेही पर सोमवार रात तीन कार- मारुति सियाज, स्विफ्ट और हॉण्डा सिटी जब्त कर ली गई। इन सभी कारों में अलग-अलग जगह पर माज के साथी ओसाफ अली खान ने छात्रा के साथ रेप किया था। पुलिस का कहना है कि माज अपने मोबाइल को लेकर लगातार गुमराह कर रहा है। उसका कहना है कि वह ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में जियारत के लिए अजमेर गया था। वहां जैसे ही लव जिहाद केस में अपना नाम आने की जानकारी मिली, उसने मोबाइल फोन तोड़कर जंगल में फेंक दिया। एमडी तस्करी केस में जमानत पर है माज का भाई दरअसल, 2 फरवरी को कोहेफिजा पुलिस ने 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा की शिकायत पर FIR दर्ज की थी। पीड़िता ने खानूगांव इलाके में कार में रेप करने, धर्म बदलने का दबाव बनाने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने इस मामले में 3 फरवरी को ओसाफ अली खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 8 फरवरी को दूसरे आरोपी माज खान की गिरफ्तारी की गई। वारदात में इस्तेमाल काले कांच की थार, माज की ही थी। माज रसूख दिखाने के लिए कई कार रखता था। जरूरत पड़ने पर अपने दोस्तों को भी देता था। वहीं माज का बड़ा भाई मोनिस मादक पदार्थों की तस्करी में जमानत पर है। मोनिस का एमडी तस्करी, लव जिहाद और जमीनें कब्जा करने वाले यासीन मछली गैंग से भी रिश्ता सामने आ चुका है। …………………………….. ये खबरें भी पढ़ें… 11वीं की छात्रा से लव जिहाद केस में दूसरी गिरफ्तारी भोपाल में एमडी तस्करी, लव जिहाद और जमीनें कब्जा करने वाले यासीन मछली गैंग का एक और अपराध सामने आया है। मछली गैंग के गिरफ्तार सदस्य मोनिस खान के छोटे भाई माज खान को रविवार को पुलिस ने खानूगांव लव जिहाद मामले में गिरफ्तार किया है। दरअसल, 2 फरवरी को कोहेफिजा पुलिस ने 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी। पूरी खबर पढ़ें… भोपाल में लव जिहाद में इस्तेमाल 3 कारें जब्त भोपाल में 11वीं की छात्रा से रेप, लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग सहित अश्लील वीडियो वायरल करने के सह आरोपी माज खान से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। सोमवार रात उसकी निशानदेही पर तीन कारें- मारूति सियाज, स्विफ्ट और होंडा सिटी जब्त कर ली गईं। पूरी खबर पढ़ें… भोपाल में 11वीं की छात्रा से कार में रेप भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में एक 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। शाहपुरा इलाके के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर आरोपी ने कार में रेप किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *