भोपाल में जैन लिगेसी क्रिकेट टूर्नामेंट:जेजीएम टाइटंस और जेके सुपर किंग्स ने जीता अपना पहला मुकाबला, नक्ष नाइट्स ने प्रगति लीजेंड्स को 32 रनों से हराया

भोपाल के बैरागढ़ क्रिकेट ग्राउंड पर आज से जैन लिगेसी क्रिकेट कप की शुरुआत हुई। शाम का पहला मैच मेंटॉर टाइगर और जेजीएम टाइटंस के बीच हुआ जिसे जेजीएम टाइटंस ने अपने नाम किया,वहीं दूसरा मुकाबला जेके सुपर किंग्स ने 5 विकेट से जीता। शाम का पहला मुकाबला जेजीएम टाइटंस और मेंटॉर टाइगर के बीच खेला गया। जेजीएम टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेंटॉर टाइगर की ओर से शुभम जैन और स्वप्निल कोठारी ने पारी की शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। पहले दो ओवरों में दोनों ने मिलकर 19 रन जोड़े, जिसमें स्वप्निल कोठारी ने अकेले 12 रन बनाए। हालांकि तीसरे ओवर में मेंटॉर टाइगर ने वापसी करते हुए स्वप्निल कोठारी को 4 रन के निजी स्कोर पर आउट कर पहला विकेट हासिल किया। पहला विकेट गिरने के बाद मेंटॉर टाइगर की पारी लड़खड़ा गई। लगातार विकेट गिरने से रन रेट भी तेजी से गिरता गया। 5 ओवर के बाद टीम केवल 31 रन ही बना सकी। दसवें ओवर में शिवांग जैन ने टीम की ओर से पहला छक्का लगाया। आखिरी ओवर में मेंटॉर टाइगर के बल्लेबाजों ने चौके-छक्के लगाते हुए 15 रन बटोरे। इस दौरान अभिषेक जैन अजमेरा जेजीएम की ओर से सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। मेंटॉर टाइगर ने 6 विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाए। जेजीएम टाइटंस को जीत के लिए 92 रन का लक्ष्य मिला। जेजीएम टाइटंस की तेज शुरुआत लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेजीएम टाइटंस की ओर से अभिषेक जैन अजमेरा और पर्व जैन ने तेज शुरुआत की। अभिषेक जैन अजमेरा ने पहले ही ओवर की 5 गेंदों में 14 रन बना डाले। हालांकि दूसरे ओवर में बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अभिषेक जैन अजमेरा बाउंड्री पर कैच दे बैठे और टीम को पहला झटका लगा। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अक्षय जैन ने आक्रामक अंदाज़ में पारी संभाली। लेकिन 51 रन के कुल स्कोर पर पर्व जैन के रूप में जेजीएम को दूसरा विकेट गंवाना पड़ा। इसके बाद अक्षय जैन ने चौके-छक्कों की बरसात करते हुए तेजी से रन बटोरे, इस बिच दो और विकेट गिरे लेकिन मैच टाइटंस के पक्ष में ही जाता दिख रहा था। आखिरी 13 गेंदों पर जेजीएम टाइटंस को जीत के लिए सिर्फ 3 रन की जरूरत थी। अक्षय जैन ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। अक्षय जैन ने 23 गेंद में नाबाद 45 रन की शानदार पारी खेली और अपने टीम को पहले ही मैच में जीत दिलाई। मैच की चार तस्वीरें देखिए….. जेके सुपर किंग्स ने गौरव इलेवन को 9 गेंद शेष रहते हराया भोपाल के बैरागढ़ क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे जैन लिगेसी क्रिकेट कप के दूसरे सेशन के दूसरे मैच में जेके सुपर किंग्स और गौरव इलेवन आमने-सामने आए। JK सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गौरव इलेवन की शुरुआत धीमी रही। शुरुआती 6 ओवर में टीम 2 विकेट खोकर सिर्फ 43 रन ही बना सकी। इसके बाद बल्लेबाज संकेत और दर्श जैन ने पारी को संभाला। संकेत ने 22 गेंदों में 27 रन बनाए, वहीं दर्श जैन ने 20 गेंदों में 37 रनों की उपयोगी पारी खेली। इन दोनों की बदौलत गौरव इलेवन 105 रन के स्कोर तक पहुंच सकी। रोमि-अनय की अहम साझेदारी से पलटा मैच लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेके सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर सुमीत और सचिन जैन ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई, लेकिन गेंदबाज राघव गोहली ने एक ही ओवर में दोनों ओपनरों को पवेलियन भेजकर मैच में रोमांच भर दिया। 8 ओवर तक मुकाबले में गौरव इलेवन की स्थिति मजबूत नजर आ रही थी। इसके बाद रोमि और अनय जैन ने 30 रनों की अहम साझेदारी कर मैच का रुख जेके सुपर किंग्स की ओर मोड़ दिया। जेके सुपर किंग्स ने 9 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। तीसरे मुकाबले में नक्ष नाइट्स ने प्रगति लीजेंड्स को 32 रन से हराया तीसरे मुकाबले में नक्ष नाइट्स ने प्रगति लीजेंड्स को 32 रन से मात दी। प्रगति लीजेंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। नक्ष नाइट्स की ओर से आदेश जैन और ऋतिक ने तेज शुरुआत की। पांचवें ओवर में 67 रन के स्कोर पर ऋतिक आउट हुए। आदेश जैन ने 35 गेंदों पर नाबाद 57 रन की शानदार पारी खेली। नक्ष नाइट्स ने 12 ओवर में 137 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रगति लीजेंड्स ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन छठे ओवर के बाद लगातार विकेट गिरते गए। टीम 12 ओवर में 105 रन ही बना सकी। नक्ष नाइट्स ने यह मुकाबला 32 रन से अपने नाम किया। आज मुकाबलों की भरमार शुक्रवार को भी दर्शकों को चार रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। सुबह के सेशन में जेके चैंपियंस का सामना गौरव इलेवन से होगा, जबकि दूसरा मैच नक्ष नाइट्स और जेके सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। शाम को रेस्टफुल रॉयल्स और जेजीएम टाइटंस आमने-सामने होंगे। इसके बाद एसजे इलेवन और मेंटर टाइगर्स के बीच भिड़ंत होगी। दिन का आखिरी मुकाबला रेस्टफुल रॉयल्स और 360 धुरंधर्स के बीच खेला जाएगा। 24 जनवरी को सुपर सैटरडे शोडाउन शनिवार को टूर्नामेंट का सबसे व्यस्त दिन रहेगा, जिसे सुपर सैटरडे शोडाउन नाम दिया गया है। सुबह के सेशन में जेजीएम टाइटंस बनाम एसजे इलेवन, मेंटर टाइगर्स बनाम 360 धुरंधर्स और गौरव इलेवन बनाम प्रगति लीजेंड्स के मुकाबले होंगे। शाम के सेशन में जेके सुपरकिंग्स और जेके चैंपियंस की टक्कर देखने को मिलेगी। इसके बाद रेस्टफुल रॉयल्स बनाम एसजे इलेवन और नक्ष नाइट्स बनाम जेके चैंपियंस के मैच खेले जाएंगे। 25 जनवरी को प्लेऑफ की तस्वीर होगी साफ रविवार को लीग चरण के आखिरी मुकाबले और प्लेऑफ मैच खेले जाएंगे। सुबह सेशन में जेके सुपरकिंग्स बनाम प्रगति लीजेंड्स, जेजीएम टाइटंस बनाम 360 धुरंधर्स, नक्ष नाइट्स बनाम गौरव इलेवन और रेस्टफुल रॉयल्स बनाम मेंटर टाइगर्स के मुकाबले होंगे। शाम को क्वालिफायर-1 में ग्रुप A और ग्रुप B की टॉपर टीमें भिड़ेंगी, जबकि एलिमिनेटर मैच में दोनों ग्रुप की रनरअप टीमें आमने-सामने होंगी। 26 जनवरी को होगा खिताब का फैसला सोमवार, 26 जनवरी को टूर्नामेंट का अंतिम दिन होगा। सुबह क्वालिफायर-2 मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे ग्रैंड फाइनल होगा, जिसमें क्वालिफायर-1 और क्वालिफायर-2 की विजेता टीमें जैन लिगेसी कप 2.0 की ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *