भोपाल में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, लगी आग, VIDEO:शादी से लौट रहे 4 दोस्त गंभीर; परिजन के लगातार फोन आने पर बढ़ाई स्पीड

भोपाल में शादी समारोह से लौट रहे चार दोस्तों की बोलेरो मुबारकपुर के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद दूसरी लेन में पलटते ही उसमें आग लग गई। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे से जुड़ा वीडियो शुक्रवार को सामने आया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि देर रात होने से परिजन लगातार फोन कर रहे थे। जल्द घर पहुंचने की कोशिश में चालक ने रफ्तार बढ़ा दी, जिससे वाहन पर नियंत्रण नहीं रह सका। पुलिस इसी एंगल से भी जांच कर रही है। लोगों ने कार में फंसे युवकों को निकाला
घटना गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे प्रिंस ढाबा और रंगला पंजाब ढाबा के बीच हुई। टक्कर के बाद वाहन पलट गया और उसमें आग भड़क उठी। आसपास मौजूद लोगों की मदद से युवकों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दोस्त की शादी से लौट रहे थे घर
चारों युवक करोंद में एक दोस्त की शादी में शामिल होकर भानपुर और डोबरा लौट रहे थे। घायलों में दो युवक भानपुर और दो डोबरा के निवासी बताए गए हैं। बोलेरो निखिल नामक युवक चला रहा था। गांधीनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *