मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वेब सीरीज ‘पंचायत’ के कलाकारों से भोपाल में मुलाकात की। सीएम हाउस में पीपल के पेड़ के नीचे मुख्यमंत्री ने कलाकारों से चर्चा की। मंगलवार देर रात एक्टर रघुवीर यादव, नीना गुप्ता, जितेंद्र कुमार, सांविका सहित टीम के सदस्य सीएम हाउस पहुंचे थे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार के एक साल पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दीं। सीएम ने मुलाकात की तस्वीरें X पर शेयर कर लिखा- मध्यप्रदेश प्राकृतिक और ऐतिहासिक सौंदर्य से अत्यधिक समृद्ध है। फिल्म, सीरियल और वेब सीरीज की शूटिंग के लिए अपार संभावनाएं हैं, साथ ही हमारी सरकार कलाकारों को फिल्म निर्माण में सुविधाएं भी उपलब्ध करा रही है। यही कारण है कि मध्यप्रदेश फिल्म निर्माण के लिए निर्माताओं को अपनी और आकर्षित कर रहा है। मैं ‘पंचायत’ के सभी कलाकारों और पूरी टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। सीहोर में चल रही पंचायत सीजन-4 की शूटिंग पंचायत वेब सीरीज के चौथे सीजन की शूटिंग मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में चल रही है, शूटिंग की लोकेशन मुख्य रूप से महोड़िया गांव में हैं, लेकिन कुछ हिस्सों की शूटिंग सीहोर शहर में भी की जा रही है। पंचायत की शूटिंग पिछले दो महीने से लगातार जारी है। चर्चित वेब सीरीज ‘पंचायत’ में अभिनय करने वाले कलाकारों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भोपाल में मुलाकात की। मंगलवार देर रात सीएम हाउस में पीपल के पेड़ के नीचे सीएम ने वेब सीरीज के कलाकारों से चर्चा की। अब तक तीन सीजन हो चुके हैं रिलीज पंचायत वेब सीरीज के तीन सीजन अब तक रिलीज चुके हैं। इसका पहला सीजन 2020 फिर दूसरा सीजन 2022 और तीसरा सीजन 2024 में रिलीज किया गया था। चौथा सीजन 2025 में रिलीज होने की उम्मीद है। चौथे सीजन की शूटिंग के लिए टीम सीहोर में कैंप किए हुए हैं।


